फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदासीन आश्रम में हमला कर कर्मियों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
उदासीन आश्रम में हमला, कर्मियों को बनाया बंधक
विज्ञापन

चित्रकूट। आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने मऊ थानाक्षेत्र के उदासीन आश्रम पर हमला कर दो कर्मियों को बंधक बनाकर डकैती डाली। मारपीट कर ट्रैक्टर, धान गेहूं, टीवी के अलावा गोशाला से गाय भैंस भी ले गए। आश्रम के महंत की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रयागराज के बलुआघाट स्थित उदासीन आश्रम की शाखा मऊ थाना क्षेत्र के कोटराखांभा गांव में है। यहां दो युवक ज्ञानेंदर व नीरज सिंह रहते हैं। इन्होंने बताया कि बीते दिन आधा दर्जन से अधिक डंडे, बरछी व धारदार हथियार से लैस युवकों ने धावा बोल दिया। आश्रम में तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने दोनों को पीटा फिर बंधक बना दिया। इस मामले में महंत की तहरीर पर मऊ थाने में कोटराखांभा निवासी महेंद्र त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी, बालेंद्र कुमार, कोटिया निवासी पंकज दुबे व वंशीदास के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष श्यामप्रताप ने बताया कि यह लगभग दस दिन पहले डकैती की रिपोर्ट दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें