फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सड़क हादसे का शिकार हुए युवक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बेटे की लेनदेन के विवाद में हत्या की गई है और उसे सड़क हादसा बता दिया गया। पुलिस का कहना मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना अंतर्गत ग्राम तौरा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि बीती तीन 3 दिसंबर को उसका पुत्र धीरेंद्र कुमार जिला मुख्यालय आया था। बाद में पता लगा कि वह सड़क हादसे में घायल हो गया है। अगले ही दिन यानि 4 दिसंबर को प्रयागराज में इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई थी। आरोप है कि बेटे की मौत का कारण सड़क हादसा नहीं बल्कि दो लोगों ने उसकी हत्या की है। दो माह पहले भी रुपयों के लेनदेन को लेकर इन युवकों से बेटे का विवाद हुआ था। जिसमें बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में ही हुई है। इसके बाद भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

चित्रकूट। कोतवाली कर्वी के एक गांव की महिला ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पति बाहर काम करते हैं। सोमवार की सुबह देवर ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें