फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में डाला ज्वलनशील पदार्थ, दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी रिटायर्ड पुलिस दीवान की भतीजी के साथ मोहल्ले के ही दो युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपियों ने किशोरी की आंखों में ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इसके बाद अपने घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास कर ही रहे थे तभी आरोपियों के परिजन आ गए। तब सभी आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

रिटायर्ड दीवान ने गुरुवार को कोतवाली में घटना की तहरीर दी। बताया कि भतीजी बुधवार की सुबह छत पर कंडा (उपले) पाथने गई थी। तभी पड़ोस के दो युवक छत से कूदकर उसकी छत पर आ गए और किशोरी की आंखों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इसके बाद उसका मुंह दबाकर अपनी छत के रास्ते कमरे में ले गए। इसी बीच आरोपियों के परिजन पहुंच गए। तब भतीजी ने चिल्लाया तो आरोपी भाग निकले। इसके बाद किशोरी ने घटना की जानकारी दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इस संबंध में कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच के लिए एक दरोगा व दो सिपाहियों को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें