फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने सामने से टकराई बोलेरो, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर(चित्रकूट)। चौकी क्षेत्र के साईपुर नहर मार्ग पर शनिवार को दो बोलेरो आमने सामने से टकरा गईं। हादसे में दस लोग घायल हो गए। एक वाहन के सभी छह घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दूसरे वाहन के चार घायल घर चले गये। हादसे के कारण एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस टीम ने वाहनों को किनारे कराकर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन

हादसे का शिकार हुईं दोनोे बोलेरो शादी कार्यक्रम में जा रही थीं। हादसे की सूचना पर चौकी प्रभारी अजय जायसवाल मौके पर पहुंचे। घायलों को वाहनों से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी में भेजा गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे में उसरीपुरवा निवासी रामस्वयंबर, दिनेश, विशंभर, रामप्रताप, रमाकांत व अश्वनी को ज्यादा चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें