फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी ने गंदगी देखकर उपनिदेशक भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कृषि उत्पादन मंडी में गंदगी मिलने पर मंडी परिषद झांसी के उपनिदेशक ने मंडी सचिव को फटकार लगाई। व्यापारियों ने ज्ञापन देकर अधिकारियों के इशारे पर राजस्व चोरी और बिजली व पेयजल आपूर्ति में हेराफेरी का आरोप लगाकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

उपनिदेशक (प्रशासन) सीपी तिवारी ने शनिवार को मंडी पहुंचे थे। मंडी परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी से बदबू उठ रही थी। इस पर उपनिदेशक ने मंडी सचिव विपुल कुमार को फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।
गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और मंत्री गुलाब गुप्ता ने उपनिदेशक को एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि एक माह से अधिक समय से परिसर की लाइटें बंद हैं। जनरेटर से बिजली आपूर्ति दिखाकर लाखों रुपये का बंदरबांट किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजापुर रोड से कसहाई रोड जाने के लिए लोग मंडी होकर ही जाते हैं। वाहन तेज गति से निकलने से हादसे होते रहते हैं इसलिए बीच-बीच में स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।
विज्ञापन

मंडी के पूर्वी द्वितीय द्वार पर गेट लगवाया जाए और टूटे टिन शेड ठीक कराए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें