फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसे प्रधान के भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। चारपाई के नीचे अंगीठी में जल रही आग अचानक रजाई में लग गई। जिससे चारपाई में सो रहा प्रधान का भाई गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भरतकूप चौकी क्षेत्र के मुकुंदपुर ग्राम पंचायत के महादेवन पुरवा निवासी राममूरत पटेल (40) पुत्र राममिलन की दो दिन से तबीयत खराब होने पर शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी गौरा देवी ने उसे चारपाई में लिटा दिया था। ठंड से बचाव के लिए पत्नी ने चारपाई के नीचे अंगीठी रख दिया। इसके बाद वह घर के बाहर काम से चली गई। इसी बीच अचानक रजाई में आग लग गई। परिजनों ने कमरे से धुआं उठता देखा तो आनन फानन आग बुझाकर युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई राजू पटेल ग्राम प्रधान है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दो पुत्री व एक पुत्र है। पत्नी गौरा देवी रो-रोकर बेहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर ेपोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें