मुंबई हावड़ा रेलमार्ग के पनहाई रेलवे स्टेशन के आउटर के पास पटरी पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के कई घंटे बाद तक मृतका की जीआरपी शिनाख्त नहीं करा सकी। बृहस्पतिवार को उसकी शिनाख्त ऊंचाडीह गांव निवासी शिवकुमारी के रूप में की गई।
जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार को मानिकपुर के ऊचाडीह गांव की शिवकुमारी (62) पत्नी चुन्नीलाल कोल शौचक्त्रिस्या के लिए घर से खेत की ओर जाने को रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के एक पुत्र व चार पुत्री विवाहित हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।