फोटो- 10- सरैंया में शराब के साथ पकड़े गए सेल्समैन व अन्य। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/सरैंया। अंग्र्रेजी शराब की दुकान के पास एक नमकीन व पानी की दुकान में मिलावटी शराब बेचने का धंधा हो रहा था। पुलिस ने वहां से मिलावटी अंग्रेजी शराब और कई उपकरण बरामद किए हैं। छापा मारते समय पुलिस ने एक सरकारी दुकान के सेल्समैन और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर गिरेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सरैंया प्रवीण कुमार सिंह व आबकारी निरीक्षक राजकिशोर सिंह की संयुक्त टीम ने छापा मारा। सरैंया व खरौंध के बीच अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल नमकीन व पानी की दुकान में शराब बेचा जा रहा था। होली की बंदी में भी यहां आराम से लोग शराब पी रहे थे। टीम पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। कई लोग भाग निकले। पुलिस टीम ने रैपुरा थाना के बेलरी रामपुर गांव निवासी पूरन द्विवेदी, कोतवाली कर्वी के खरौंध गांव के नंद कुमार उर्फ बच्चा व मानिकपुर थाना के सरैंया मजरा मुस्लिम पुरवा निवासी मोहम्मद रजा को हिरासत में लिया। इनमें पूरन अंग्रेजी शराब की दुकान का सेल्समैन है। नंद कुमार की दुकान में यह काम होता था और मोहम्मद रजा इनका सहयोगी है।
टीम ने अपमिश्रित अंग्रेजी शराब की बिक्त्रस्ी व मिलावट करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। कब्जे से भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब की फुल, हॉफ क्वार्टर की कुल 343 भरी बोतलें व 30 खाली शीशियां, चार लीटर मिलावटी रंगीन शराब, पांच सौ ग्राम नौसादर, पांच लीटर पानी सहित बिक्त्रस्ी के चार हजार 760 रुपये बरामद हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सब अंग्रेजी शराब की दुकान की आड़ में होता था। कहने को यह परचून, नमकीन व पानी की दुकान थी लेकिन इसके अंदर बैठाकर लोगों को मिलावटी अंग्रेजी शराब बेची व पिलाई जाती थी।