फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फर्जी खबर चलाई, दो सपा नेता पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सोशल मीडिया पर बरगढ़ थाने की एक घटना को लेकर फर्जी खबर चलाने को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया। खबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फारवर्ड करने वाले दो सपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ लिया है। इसकी जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गए। लगभग आधे घंटे तक धरने पर बैठे रहे। सपाइयों ने कहा कि यह प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन

रविवार की रात को सोशल मीडिया पर एक खबर चली कि बरगढ थाने में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, इसे लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना हुआ। पुलिस विभाग की आईटी टीम ने इसकी खोजबीन शुरू की और इसे फारवर्ड करने वाले सपा नेता उमाकांत यादव व अभिलाष को सोमवार की सुबह घर के पास से पकड़ लाई।
इसकी जानकारी होते ही सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव कई पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचे। सपाइयों को पकड़े जाने का विरोध कर कहा कि सोशल मीडिया पर लगभग सात सौ लोगों ने इसे फारवर्ड किया है उन्हें नहीं पकड़ा गया और सपा नेता होने के कारण दो कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

इस पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने कहा कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। दो अन्य की तलाश जारी है। लगभग आधा घंटे तक सपाई अपने कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए धरने पर बैठे रहे इसके बाद कोतवाल के आश्वासन पर सभी चले गए। दोनों सपा कार्यकर्ताओं पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें