मानिकपुर/मऊ(चित्रकूट)। जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री की रोकथाम को चल रहे अभियान में गुरुवार को पुलिस ने नौ लोगों के कब्जे से सौ लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद की है। जबकि 70 किलो लहन नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
मानिकपुर थाना के एसआई बल्देव सिंह ने टीम के साथ अमित रावत व अच्छेलाल रावत निवासीगण गिदुरहा को 20-20 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। बरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रविप्रकाश ने टीम के साथ रामलखन निवासी कुरियाडीह, इन्द्रजीत वर्मा निवासी गयादीन का पुरवा मजरा भारतपुर के कब्जे से 5-5 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। मऊ थाना के एसआई मेवालाल मौर्या ने टीम के साथ 20 क्वार्टर देसी शराब, 40 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण समेत 20 किलो लहन पकड़ा है। इसके अलावा भरतकूप थाना के एसएसआई कृपानंदन शर्मा ने टीम के साथ 5 लीटर अपमिश्रित अवैध शराब के साथ पकड़ा है।(संवाद)