फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बिजली गिरने से चरवाहे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर(चित्रकूट)। रैपुरा थाना अंतर्गत मदना गांव में बिजली गिरने से बकरी चरा रहे एक चरवाहे की मौत बुधवार की दोपहार को हो गई। आधा दर्जन से अधिक बकरियों की भी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में होली का पर्व मना रहे ग्रामीणों में माताम छा गया। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई तो रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में जोरदार बारिश के साथ कई स्थानों पर बिजली गिरी। इसमें मदना गांव के पास जंगल में बकरी चराने गए मोहित (20) यादव पुत्र शिवनरायन की घटना स्थल पर मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक बकरियों की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में होली का पर्व मना रहे ग्रामीणों में मातम छा गया। परिवार के सदस्य रोते बिलखते हुए घटना स्थल पहुंचे। मृतक तीन भाई व तीन बहनें थीं। इसमें सबसे छोटा मोहित था। मौके पर रैपुरा पुलिस पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
जीप गड्ढे में गिरी आधा दर्जन घायल
मानिकपुर। जिले की सीमा से लगे मप्र के सतना जिले के धारकुंडी थाना अंतर्गत धारकुंडी घाटी में एक क मांडर जीप गहरे गड्डे मेें गिर जाने से आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सतना मप्र जिला के अस्पताल में भर्ती किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें