फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में रूक-रूक हो रही बारिश से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप/सरैंया। जिले भर में बुधवार की देर शाम को जोरदार बारिश हुई। कई गांवों में ओलावृष्टि होने से फसल को भारी नुकसान पहुंचा। तेज बारिश होने से घरों से निकलना मुश्किल हो गया। शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया। बारिश का सबसे अधिक असर मसूर व तिलहन की फसल पर पड़ा है। इससे किसान काफी परेशान हैं। पहले भी बारिश व ओलावृष्टि होने से फसल को नुकसान हुआ है। बहिलपुरवा थाना अंतर्गत सेमरदहा गांव के गराठापुरवा बिजली गिरने से एक किसान की दो भैंसाेें की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। इससे खेतों में पानी भर गया। कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने से फसल नष्ट हो गई। शाम को ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में अंधेरा छा गया। तेज बारिश एक घंटे से भी अधिक होती रही। जिले के खोह, सरैया, हनुमानगंज, सहित जिले की सीमा से लगे मप्र क्षेत्र में कई गांवों में ओले गिरने से फसल नष्ट हो गई। दो दिन से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे खेतों में तैयार रबी की फसल को खासा नुकसान हुआ है। बुधवार को जिले में मऊ के हनुमानगंज खंडेहा क्षेत्र में लगभग आधे घंटे तक ओले गिरे वहीं, शाम को जिले की सीमा से सटे हनुमानधारा क्षेत्र में भी बारिश के साथ ओले गिरे।
जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कब बारिश शुरू हो जाए, कब धूप निकल आए, कोई ठिकाना नहीं है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसमें राजापुर, मऊ, मानिकपुर, भरतकूप, शिवरामपुर क्षेत्र में बारिश हुई। इससे खेतों में लगी सरसों, अरहर, गेहूं, मसूर की फसल पर पड़ रहा है। बारिश होने से सबसे ज्यादा मसूर की फसल को नुकसान हुआ। इससे पहाड़ी व राजापुर क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। किसान राजेश तिवारी, महेंद्र सिंह, कमलेश, लवलेश पटेल आदि कहना कि इस साल अच्छी पैदावार की उम्मीद किसान लगाए थे। इन पर बारिश व ओलावृष्टि ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो भैंस की मौत
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना अंतर्गत गराठापुरवा में बुधवार बिजली गिरने से किसान धीरज पुत्र छोटे लाल की दो भैंसों की मौत हो गई। भैंस की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी। किसान ने मुआवजे की मांग की है।
मौसम ने किसानों की होली बिगाड़ी
चित्रकूट। किसानों की होली इस बार मौसम की बेरूखी के कारण अच्छी नहीं रही। एक हफ्ते से कभी बारिश तो कभी ओले गिरने से खेतों खड़ी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। इससे कई किसान परिवारों में खासी मायूसी छाई हुई है। हर साल की तरह न तो पकवान बनाए गए न ही होली खेली गई। महिलाएं घर से बाहर भी नहीं निकली।
35 प्रतिशत फसल का नुकसान
होली से ठीक तीन दिन पहले जिले के सैकड़ों गांव में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में लगी फसल नष्ट हो गई। इसको लेकर किसानों ने मुआवजे के लिए प्रदर्शन भी किया था। डीएम शेषमणि पांडेय सहित अन्य अधिकारी गांवों में जाकर दौरा किया था। इसमें 35 प्रतिशत नुकसान की बात कही है। अन्य फसलों के नुकसान का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें