फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को सीएमओ ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों को बचाने वाले 108 व 102 एंबुलेंस के एमटी और पायलटों को सम्मानित किया गया। सीएमओ व अपर सीएमओ ने जिले के ऐसे कोरोना योद्धाओं को प्रमाणपत्र देकर उनके कार्य की सराहना की गई।
विज्ञापन

शनिवार को सीएमओ डा. विनोद कुमार, अपर सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने कार्यालय में कहा कि जिले में एंबुलेंस स्टाफ ने भीषण काल में कोरोना पीड़ितों की मदद की है। विपरीत परिस्थितियों में स्टाफ ने कई मरीजों की जान बचाई है। एंबुलेंस टीम के जिला प्रभारी दिनेश सिंह, प्रोग्राम मैनेजर अश्वनी प्रजापति, विनोद चौधरी, अनिरुद्ध कंचन, राघवेंद्र, अवनीश, बृजेश, शमशेर, जैनुल, अवधेश, सुभाष, अंकित, राजकुमार, मुकेश, अमित, राजेंद्र, प्रभा शंकर व अशफाक को प्रमाणपत्र देकर उनकी सेवाओं को सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें