फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजदीकी केंद्र जाएं और कोरोना का टीका लगवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में कोविड संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण जरूरी है। 13 मई को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की भी जरूरत नहीं है। टीकाकरण स्थल पर पहुंचने पर मौके पर रजिस्ट्रेशन कराकर टीका लगाया जाएगा। यह व्यवस्था सिर्फ 13 मई तक के लिए ही की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लिए टीकाकरण कराने के लिए पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के निर्देश थे। इस कारण पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर पहुंचने वाले लोगों का ही टीकाकरण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 12 और 13 मई के लिए इस व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड या अन्य कोई एक आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें