फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः किसानों को गुलाम बनाने की साजिश

विज्ञापन
किसान चौपाल के बाद सिद्धपुर गांव का भ्रमण करते सपा नेता। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में गुरुवार को सपाइयों ने चौपाल लगाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया। जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव किसान यात्रा के माध्यम से चित्रकूट विधानसभा के विनायकपुर, सिद्धपुर, बनाडी व गढीवा गांव में पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

इन गांवों में चौपाल लगाकर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में भाजपा ऐसी पहली सरकार है, जो किसानों को गुलाम बनाने की साजिश को उनके हित में बता रही है। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान सड़कों पर भूखे प्यासे आंदोलन कर रहा है, लेकिन सरकार अपने अड़ियल रवैये से उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
हक की लड़ाई लड़ने वाले किसानों को आतंकी बताया जा रहा है। इस मौके पर साहब लाल द्विवेदी, रुद्र प्रताप यादव, फराज खान, मो. गुलाब खां, अमर पटेल, रमेश यादव, राधेश्याम निषाद, राजकिशोर वर्मा, शेरा यादव, रामचंद्र वर्मा, अनिल प्रधान व नरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें