फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः सुबूत एकत्र कर रवाना हुई सीबीआई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोपी निलंबित जेई रामभवन के खिलाफ सीबीआई की टीम ने कालूपुर और शोभासिंह का पुरवा के पास दो दिन तक रुककर सुबूत जुटाए। साथ ही पहले से मिले सुबूतों और जानकारी की पुष्टि भी की।
विज्ञापन

गुरुवार को सीबीआई की टीम जिले से रवाना हो गई है। संभावना जताई गई है कि 14 दिसंबर को जेई की बांदा अदालत में पेशी से पहले एक टीम बांदा नरैनी के आसपास मौजूद है। सीबीआई की एक टीम ने लगातार दस दिन तक मुख्यालय के सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में रुककर निलंबित जेई की रिमांड पूरी होने के बाद भी सबूतों का मिलान किया।
कई स्थानों पर जाकर गुप्त जांच की और पीड़ित बच्चों के परिजनों से मिलकर सूचनाएं एकत्र की। बुधवार और बृहस्पतिवार को सीबीआई की टीम ने शोभासिंह का पुरवा और कालूपुर के पास एक स्थान पर डेरा डाला।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शोभासिंह का पुरवा में रामभवन व उसके सहयोगी स्वास्थ्य कर्मी और शिक्षक-शिक्षिकाएं रहती हैं। उधर, कालपुर में जेई का चालक अभय किराये के घर में रहता है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम ने इन स्थानों पर रुककर इन सहयोगियों पर गुप्त रूप से नजर रखकर पूरी जानकारी जुटाई है।
गुरुवार की शाम को ही सीबीआई की टीम जिले से चली गई है। संभावना जताई जा रही है कि एक टीम अभी बांदा और नरैनी के पास मौजूद है। नरैनी में जेई का मूल निवास है और बांदा की अदालत में जेई की 14 दिसंबर को पेशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें