फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोकी जाए चकबंदी प्रक्रिया

Sat, 23 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
एेंचवारा के ग्रामीणों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर चकबंदी रोकने और अन्ना जानवरों की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और समस्याओं से संबंधित डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


गांव के कमल प्रसाद तिवारी, दिनेश कुमार, शिवलखन सिंह, गुलाब सिंह, राम प्रकाश, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि पूर्व ग्राम पंचायत कार्यकाल में आमसभा में चकबंदी का कार्य समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद अब गांव में फिर चकबंदी शुरू कराई जा रही है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।

इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद डीएम से चकबंदी प्रक्रिया को रुकवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में अन्ना पशुओं के फसल को नुकसान पहुंचाने की भी बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि अन्ना जानवरों से परेशान होकर लगभग 200 गाय को एक भवन में बंद कर दिया गया है। जहां पर यह जानवर भूखे-प्यासे खड़े हैं। ग्रामीणों ने डीएम से इन जानवरों के चारे की व्यवस्था कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें