Chitrakoot News: बरगढ़ थाना क्षेत्र के किलचिहा गांव में युवक की सिर कुचली लाश मिली है। शव को पत्थरों के नीचे छुपाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी रही।
चित्रकूट जिले में अज्ञात युवक की सिर कुचली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या के बाद शव को पत्थरों के नीचे छुपाया गया था। शव के पास से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस सुबह से सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन
युवक का सिर कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी है। मामला बरगढ़ थाना क्षेत्र के किलचिहा गांव का है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।