फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sat, 19 Dec 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता की अगुवाई में शनिवार को केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने पटेल तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला भी फुंका।
विज्ञापन



जिला कांग्रेस कार्यालय से ट्रैफिक चौराहे होते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर एसडीएम रजनीश कुमार मिश्र को राष्ट्रपति के नाम आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।


राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा और उपाध्यक्ष के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। सूखा ग्रस्त जिले के सभी किसानों को बीस हजार रुपये बीघा के हिसाब से सूखा राहत राशि मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन



जिले के समस्त किसानों का केसीसी लोन और बिजली के बिल माफ किए जाने और तुलसी एक्सप्रेस को नियमित चलाने की मांग की।


इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह, फूलचंद्र गुप्ता, कुशल सिंह पटेल, जितेंद्र कुमार उपाध्याय, अवधेश करवरिया, रमादत्त मिश्र, राकेश वर्मा, जितेंद्र कुमार सोनकर, अनिल गुप्ता, नीरज कुमार, रघुनाथ द्विवेदी, छोटेलाल, अत्तहर हुसैन, अजय कुमार, नत्थू पटेल, दिनेश तिवारी, फूलदिन, जौहरी लाल और विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें