फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट के बरगढ़ स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षित टिकट काउंटर का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)़। जिले के बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बृहस्पतिवार को स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षित टिकट काउंटर का शुभारंभ सांसद आरके सिंह पटेल ने किया। रेल अधिकारियों ने स्टेशन पर अन्य सुविधाएं देने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सांसद पटेल ने कहा कि बरगढ़ क्षेत्र के निवासियों को ट्रेन से यात्रा करने के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें , इसका प्रयास हो रहा है। कंप्यूटरीकृत आरक्षित टिकट कांउटर खुलने से लोगों को टिकट के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बताया कि उन्होंने बरगढ़ स्टेशन मेें राजेंद्र नगर पटना मुंबई एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट, मुंबई व रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन को बरगढ़ स्टेशन पर रोकने के लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इलाहाबाद अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं गृह रखरखाव प्रबंधक शिव सिंह, अभियंता अवनीश सोनू, बिजली इंजीनियर नीरज वर्मा, सहायक मंडल इंजीनियर एनपी सिंह, सहायक मंडल साकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त जमजेर कुमार, स्टेशन प्रबंधक बरगढ़ अरुण कुमार तिवारी, वाणिज्य निरीक्षण मानिकपुर कृष्ण कुमार राय, उमरे के पीआरओ सुनील कुमार के अलावा रेलवे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------
धीरे धीरे होगा विकास
बरगढ़। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटराइज टिकट व रिजर्वेशन की सुविधा शुरु होने पर स्थानीय लोगों में खुशी भी है। व्यापारी वर्ग का मानना है कि इससे समय की बचत होगी। धीरे धीरे क्षेत्र का विकास होगा। यह क्षेत्र प्रयागराज, रींवा व चित्रकूट की सीमा पर स्थित है। इस रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन कुमार ने बताया कि बरगढ़ रेलवे स्टेशन में सुविधाएं बढ़ने से क्षेत्र के निवासियों का लाभ होगा।
सत्यम कुमार ने बताया कि ट्रेन से यात्रा करने के लिए सुविधाएं बढ़ने से यह क्षेत्र औद्यागिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो जाएगा।
कपिल केशरवानी ने बताया कि इस स्टेशन से क्षेत्र के व्यापारियों का आना-जाना लगा रहा है। इससे कंप्यूटरीकृत आरक्षण आरक्षित कांउटर खुलने से लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें