फोटो- 2- पहाड़ी ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गो संरक्षण क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों क?
- फोटो : CHITRAKUTT
पहाड़ी (चित्रकूट)। भाजपा सांसद आर के सिंह पटेल व जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने बृहस्पतिवार को पहाड़ी कस्बे में स्थित ब्लाक परिसर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। सांसद ने यहां तक कहा कि चित्रकूट जिले मेें शासन के जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, वह बांदा जिले में नहीं चल रहे हैं। जिला प्रशासन के द्वारा 90 प्रतिशत अन्ना पशुओं पर काबू पा लिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इन मेगा कैंपों के माध्यम से लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। यह कार्य आपके पास आकर जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा कर रहे हैं । आप की सरकार, आपके द्वार पर यह कार्य सभी अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं। मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को शत-शत रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके । कार्यक्रम में 10-10 गाय गोशालाओं से लेकर भरण पोषण करा रहे तीन किसानों को सम्मानित भी किया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय विजय सिंह ने कहा कि आज यह जो मेगा कैंप का आयोजन किया गया है उसमें सभी ग्रामवासी सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार ने कहा कि इन मेगा कैंप के माध्यम से आप लोग अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लें। ब्लॉक स्तर के बाद न्याय पंचायत स्तर पर भी कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जो छूटे हुए पात्र व्यक्ति हैं उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक कृषि टीपी साही ने किया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के भी प्रमाण पत्र तथा पिंक कार्ड योजना का भी वितरण किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पहाड़ी रेखा यादव, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर के अलावा अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।