फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से नहीं मिला मानदेय तो धरने पर बैठे कम्यूटर आपरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पांच माह से मानदेय न मिलने पर बिजली विभाग के कंप्यूटर आपरेटरों ने शहर के मंडल अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंप समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार बिजली विभाग के कंप्यूटर आपरेटर्स मानदेय न मिलने के विरोध में शहर स्थित मंडल अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। बताया कि सांई कंप्यूटर्स लिमिटेड मेरठ से संबद्ध विद्युत विभाग में काम कर रहे हैं। जून माह से कंप्यूटर आपरेटरों का वेतन नहीं मिला। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इस ममाले में बिजली विभाग के अधिकारियों को पहले भी अवगत कराया गया है।
इसके बाद भी वेतन नहीं दिया जा रहा। चित्रकूट जिले में मेरठ की एक कंपनी के माध्यम से सभी आपरेटरों को वेतन दिए जाते हैं। धरने के दिए गए ज्ञापन में कहा कि माह जून 2019 से अक्तूबर तक 5 माह का वेतन दिया जाए। 30 दिनों की उपस्थित दिखाई जाए क्योकि सभ्ी कैश काउंटर पूरे माह खुले रहते हैं। अनुपस्थित रहने का मान देय भी दिया जाए। इस मौके पर रामेंद्र कुमार, सुभाष कुमार यादव, प्रभाकर विश्वकर्मा, लवलेश, शिवकुमार, प्रदीप रैकवार, राकेश कुमार, योगेंद्र सिंह, उदयभान, विपिन कुमार, सलमान खान, सुभाष कुमार, हरिओम, सत्यप्रकाश, कौशलेंद्र रोहित सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, हरिमोहन, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें