फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसले पर न फैलाएं अफवाह बनाए रहें शांति

विज्ञापन
फोटो- 12- बैठक में निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। उच्चतम न्यायालय के रामजन्म भूमि फैसले को लेकर कानून व्यवस्था चुस्त, दुरूस्त रखने के संबंध में मठ मंदिरों के साधू संतों के साथ बैठक में जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी रामजन्म भूमि के फैसले को लेकर सभी का सहयोग अपेक्षित है। कहा कि सामाजिक, शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार रहे। पुलिस व प्रशासन पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद है। समिति मठ मंदिरों पर अवश्य बना ली जाये। ताकि आने वाले श्रद्धालुओं पर निगाह रखें। जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं लगा दिए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने साधू संतों से कहा कि उनके सुझावों पर कार्य किया जाएगा। हर व्यक्ति के पास एंड्रायड मोबाइल फोन है। उसमें अगर कोई अफ वाह फैलाये तो तत्काल अवगत करायें। तत्काल कार्यवाही की जायेगी।सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखें। धार्मिक स्थलों में सुरक्षा समिति अवश्य बना लें।
कामतानाथ प्रमुख द्वार के संत मदनदास ने कहा कि चित्रकूटधाम भगवान श्रीराम की तपोभूमि है। यहां पर अमावस्या मेला के दौरान करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। यहां पर सात अखाड़े हैं जो भी निर्णय आएगा उसमें सभी साथ है। कहीं पर कोई समस्या नहीं होगी। प्रशासन सतर्क रहे। दिगंबर आखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास ने कहा कि यह वास्तव में चिंतनीय विषय है कि राम मंदिर का निर्णय आने वाला है। यहां पर संत लोग हमेशा प्रशासन का सहयोग किया है। इस व्यवस्था को भी सम्पन्न कराया जाएगा। बैठक में महंत ओंकारदास, कल्याण दास, राम मनोहर दास, रामजी दास, लवकुश दास, प्रदीप कुमार तिवारी, नागा नरसिंह दास, अश्विनी कुमार अवस्था, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी सहित संबंधित अधिकारी व विभिन्न मठ मंदिरों के साधू, संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें