फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर बोले, सड़क गुणवत्ताविहीन, जांच कर रिकवरी करें

Tue, 06 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवारा में चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। पंप कैनाल के पास पयस्वनी डायवर्जन तक की सड़क को गुणवत्ताविहीन पाकर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से इसकी जांच कराने और रिकवरी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


2013-14 के लोहिया समग्र गांव में लोगों से मंडलायुक्त ने सुविधाओं की जानकारी की। लोगों ने बताया कि एक हैंडपंप से रिबोर के बाद भी पानी नहीं मिल रहा। इस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को दूसरी जगह इसे लगाने के निर्देश दिए।

छह स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगे हैं, जिनमें से दो खराब बताए गए। एक को बताया गया कि एक पीपल के पेड़ लगा है, जिस पर इसे दूसरी जगह स्थापित करने को कहा। 21 में से सात इंदिरा आवास अधूरे पाए गए।
विज्ञापन


एक मकान की फर्श कच्ची थी, जिस पर उन्होंने इसे तत्काल बनवाने को कहा। कमिश्नर ने बनकट पंप कैनाल के पास से पयस्विनी डायवर्जन तक जिला पंचायत तक जिला पंचायत द्वारा बनाई गई सड़क को गुणवत्ता विहीन पाया और यह पूरी तरह उखड़ गई है।

इस पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि सड़क की जांच कराकर इसकी रिकवरी संबंधित से कराई जाए। अधिकारियों को आगाह किया कि गांवों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाई रखी जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी नीलम अहलावत, ग्राम प्रधान ऊषा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें