मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवारा में चौपाल
लगाकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। पंप कैनाल के पास
पयस्वनी डायवर्जन तक की सड़क को गुणवत्ताविहीन पाकर उन्होंने मुख्य विकास
अधिकारी से इसकी जांच कराने और रिकवरी कराने के निर्देश दिए।
2013-14 के
लोहिया समग्र गांव में लोगों से मंडलायुक्त ने सुविधाओं की जानकारी की।
लोगों ने बताया कि एक हैंडपंप से रिबोर के बाद भी पानी नहीं मिल रहा। इस पर
कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को दूसरी जगह इसे लगाने के निर्देश दिए।
छह
स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगे हैं, जिनमें से दो खराब बताए गए। एक को
बताया गया कि एक पीपल के पेड़ लगा है, जिस पर इसे दूसरी जगह स्थापित करने
को कहा। 21 में से सात इंदिरा आवास अधूरे पाए गए।
एक मकान की फर्श कच्ची
थी, जिस पर उन्होंने इसे तत्काल बनवाने को कहा। कमिश्नर ने बनकट पंप कैनाल
के पास से पयस्विनी डायवर्जन तक जिला पंचायत तक जिला पंचायत द्वारा बनाई गई
सड़क को गुणवत्ता विहीन पाया और यह पूरी तरह उखड़ गई है।
इस पर उन्होंने
मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि सड़क की जांच कराकर इसकी रिकवरी संबंधित से
कराई जाए। अधिकारियों को आगाह किया कि गांवों में कराए जा रहे निर्माण
कार्यों में गुणवत्ता बनाई रखी जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी नीलम अहलावत,
ग्राम प्रधान ऊषा देवी आदि मौजूद रहीं।