फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट तो डालते पर नहीं मिला योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
फोटो- 10- शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कोलआदिवासी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/बरगढ़। लगभग सात दशक से मतदान करने के बावजूद दर्जनों आदिवासियों को अभी तक न तो राशनकार्ड बने न ही आवासीय कालोनी के लिए धन उपलब्ध कराया गया। केवल आवास के पट्टे दिए गए हैं।
विज्ञापन

बरगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोल मजरा के आदिवासी जानकी, मोहन, माधुरी, अनंती, चिंता, मनमोहन, सुरेश, धना देवी, ऊषा देवी, उर्मिला, सुशीला, राम देवी, मुंशीलाल, प्रभु, ज्योति, पवन, सुनील काशी, मालती, पप्पू, राम सुंदर, गिरजा, मिन्ता, रामजीत, आशा देवी, विनोद, गीता देवी, मुंशी, मेवालाल आदि ने डीएम को सौंपे पत्र में कहा कि आवास योजना का लाभ देते हुए राशनकार्ड बनाए जाए। झुग्गी झोपड़ी बनाकर बच्चों सहित जीवन यापन कर रहे हैं। खेती के लिए जमीन का पट्टा नहीं मिला। बताया कि मजदूरी व दोना पत्तल बेंच कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अभी तक केवल आधार कार्ड बने हैं। अन्य शासन की सुविधा से वंचित हैं। पीड़ितों ने मांग की है कि पीएम आवास योजना समेत राशन कार्ड का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें