चित्रकूट। जिले के विकास सहित पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए धर्मनगरी के आसपास क्षेत्र के चौराहों व तिराहों को रामायण के प्रसंगों की झांकियां बनाकर सुंदरीकरण किया जाएगा। वही एक जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस का निर्माण किया जायगा। जिसके लिए 909.27 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही जिले के विकास के लिए प्रमुख चौराहों व तिराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। जिसमें यूपीटी तिराहा सीतापुर, लैनाबाब तिराहा शिवरामपुर, खोही तिरहा का सुंदरीकरण होगा। जिसमें रामायण के प्रसंगों के आधार पर झांकी बनाई जाएगी। राज्यमंत्री ने बताया कि जिला मुख्यालय में आधुनिक सर्किट हाउस 40 कमरों वाला बनाया जाएगा। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 909.27 लाख की वित्तीय स्वीकृत दी है।