चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। चौकी व कोतवाली पुलिस पर सूचना के बाद भी कार्रवाई न करने की बात कही है।
पीड़िता ने शुक्रवार को उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में बताया कि पड़ोसी युवक ने एक दिन पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। वह मानसिक परेशान हैं। महिला ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। (संवाद)