फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में लापरवाही पर होगी कार्यवाही: एसपी

विज्ञापन
पंचायत चुनाव में डयूटी के प्रति सचेत रहने के निर्देश देते एसपी अंकित मित्तल। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। पंचायत चुनाव को लेकर एसपी अंकित मित्तल ने मानिकपुर व मारकुंडी थाने में समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने प्रभारी निरीक्षकों से कहाकि पोलिंग बूथों का भौतिक सत्यापन किया जाए। लाइसेंसी शस्त्रों के बारे में जानकारी की। पूर्व के चुनाव में पंजीकृत अभियोगों में की गई कार्रवाई को देखा। कहाकि आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन होना चाहिए। चुनाव में बाहर से आने वाली फोर्स के रुकने वाले स्थानों की समीक्षा कर समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए है। कहाकि थाना क्षेत्र के संवेदनशील, अति संवेदनशील एवं संवेदनशील ग्रामों में जरूर भ्रमण पर जाएं। किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही न बरतें। अन्यथा दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम संगमलाल, सीओ सुबोध गौतम, मानिकपुर थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र चौरसिया, मारकुंडी थानाध्यक्ष रमेशचंद्र, सरैया चौकी प्रभारी संदीप कुमार पटेल, पीआरओ एसपी दिनेश सिंह सहित एसआई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसपी ने देखा दंगा नियंत्रण उपकरणों का संचालन
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के रिहर्सल को भी देखा। परेड के दौरान मैदान में दंगा नियंत्रण रिहर्सल की गई। प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारियों सहित कर्मचारियों को उपकरणों के संबंध में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें