फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में प्रसूता ने जना बच्चा, समय से नहीं मिली एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना अंतर्गत पहरा गांव की प्रसूता ने प्राइवेट वाहन में नवजात को जना। जच्चा बच्चा को परिजनों ने सीतापुर कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। नवजात बालिका स्वस्थ्य है। परिजनों का आरोप है कि 102 एंबुलेंस बुलाने के लिए मोबाइल से सूचना दिया पर एक घंटे बाद तक एंबुलेंस के न आने पर दर्द से कराहती प्रसूता को प्राइवेट वाहन से लाना पड़ा।
विज्ञापन

पहरा गांव की मनीषा देवी पत्नी छेदीलाल के परिजनों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में बताया कि सोमवार की शाम को प्रसूता के दर्द होने पर एंबुलेंस बुलाने के लिए मोबाइल से सूचना दिया। प्रसूता के चाचा बच्चीलाल व नानी गीता देवी ने बताया कि एक घंटे से ज्यादा समय तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो एक प्राइवेट वाहन महिला को सीतापुर कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में ही प्रसव हो गया। इसके बाद परिजनों ने जच्चा बच्चा को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। नवजात बच्ची स्वस्थ है। सीएमएस आरके गुप्ता ने बताया कि इस मामले में उन्हें जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें