फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर ट्रक मालिक को लाठियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर। पुलिस चौकी शिवरामपुर अंतर्गत कस्बे में रंगदारी न देने पर एक ट्रक मालिक को युवक ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। इसको परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक मालिक ने आरोप लगाया है कि उससे 55 हजार रुपये भी आरोपियों ने छीन लिया।
विज्ञापन

भरतकूप कस्बे के वासदेव मोहल्ला निवासी रज्जू (34) पुत्र अमर सिंह ने बताया कि एक युवक क्रशर मशीन में गिट्टी दिलाने के काम में मध्यस्थता करता है जो ट्रक मालिकों से अक्सर रंगदारी वसूलता रहता है। उससे भी कई दिनों से रंगदारी मांग रहा था। ट्रक मालिक ने बताया कि उसके ट्रक चालक से भी इसने रंगदारी मांगी तो इसकी जानकारी पर सोमवार को उससे मिलने के लिए शिवरामपुर स्थित उसके घर गया था। जब उससे रंगदारी न देने के लिए कहा तो उसने उसको लाठियों से पीट दिया। उससे 55 हजार रुपये छीन लिया। घायल अवस्था में वह जमीन में पड़ा रहा। मोहल्ले वालों ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया, जिन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दिया है। मारपीट की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें