फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: 184 मरीज हुए स्वस्थ्य, 31 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मंगलवार को बडी राहत की खबर आई जब जांच रिपोर्ट के आधार पर सिर्फ 31 नये संक्रमित मरीज मिले। इसके अलावा पहले से पॉजिटिव मरीजों में 184 स्वस्थ्य होकर घर लौट गए। जिले में मृतकों की संख्या 62 और एक्टिव केस 1024 हैं।
विज्ञापन

जिले मेें स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या लगातार दूसरे दिन भी बढ रही है। जिले के मानिकपुर, मऊ, रामनगर, राजापुर, पहाड़ी, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर व सीतापुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में कोरेाना संक्रमितों की जांच का काम जारी रहा। मंगलवार को मिले पाजिटिव मरीजों में 10 मरीज नगर पालिका कर्वी क्षेत्र के हैं जबकि अन्य सभी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। मुख्यालय के जिला अस्पताल समेत शहरी पीएचसी और नगर पालिका के पास स्कूल में जांच की गई। प्रभारी सीएमओ डा. इम्त्यिाज अहमद ने बताया कि सभी जगह मिलाकर कुल 1480 लोगों की जांच हुई है जिसमें 31 नये पाजिटिव मरीज मिले हैं। मृतकाें की कुल संख्या 62 है। जिले में कुल एक्टिव केस 1024 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें