फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर दुकान व घर से हुई चोरी

विज्ञापन
ृटो-6- शहर के पुरानी बाजार में किराने की दुकान में चोरी के बाद जांच पड़ताल करती कोतवाली पुलिस टीम व ? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। पुरानी बाजार स्थित धुस मैदान के पास चोरों ने किराना दुकान का शटर तोड़कर नगदी व सामान पार कर दिया। वहीं दुकान के पास ही एक घर का ताला तोड़कर बाइक चोरी कर ली। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। व्यापार मंडल व जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने चोरी की घटना की निंदा कर जल्द खुलाया करने की मांग की।
विज्ञापन

तरौंहा निवासी कामता केसरवानी की धुस मैदान के मेन तिराहे के पास एक किराने की दुकान है। रविवार रात शटर तोड़कर दुकान से करीब 95 हजार रुपये नगद व 50 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। सामान में सिगरेट, काजू, बादाम व अन्य किराना सामग्री थी। सोमवार सुबह उन्हें जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं पास ही मोहल्ले में रहने वाले दीपक अग्रवाल अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। रविवार रात उनके घर का ताला तोड़कर चोर घुए और अलमारी, बक्से आदि खंगाले लेकिन उनमें कपड़ों के अलावा कुछ नहीं था। बताया कि चोर घर में खड़ी बाइक ले गए।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी, पंकज अग्रवाल, धर्मचंद्र व राहुल गुप्ता ने मौके पर जाकर जानकारी ली। वह राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद केसरवानी, जिलाध्यक्ष पप्पू जायसवाल, आदि ने चोरी की घटनाओं की निंदा करते हुए पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें