फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे किनारे मिला अज्ञात का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कपसेठी गांव के पास हाईवे किनारे एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है। इससे पुलिस ने हत्या कर फेंके जाने का अंदेशा लगाया है। शव के आसपास कई पत्थरों के टुकड़े मिले हैं, जिनमें खून लगा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हाईवे से कुछ दूरी पर पराग दुग्ध डेयरी के पीछे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। देखने में मृतक करीब 25 साल का लग रहा है। चेहरा पत्थर से कुचला हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र का युवक नहीं लग रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर यहां पर शव फेंका गया है।
चित्रकूट। मृतक युवक की शर्ट के जेब के पास अंग्रेजी से रवि लिखा है। गुलाबी रंग की सफेद धारीदार शर्ट, नेवी रंग का अंडरवियर, भूरे रंग की पैंट पहने था। शव के आस पास कई बीयर की बोतलें मिली हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट। पूरी संभावना है कि यह हत्या कहीं और की गई है और शव यहां लाकर फेंका गया है। पहचान छिपाने को चेहरा वीभत्स किया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि कौशांबी, प्रयागराज, सतना व फतेहपुर जिले की पुलिस को भी सूचना दी गई है। चित्रकूट जिले के सभी थाने में मृतक की फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें