फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले शहर में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गर्मी की शुरुआत होते ही शहर में पेयजल का संकट गहराने लगा। शनिवार को पाइप लाइन से कई मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं की गई। इससे मजबूरी में हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

शहर के आधे शहर की बस्तियों में पानी नहीं आया। जिसमें कुबेरगंज, शंकर गंज, नई बाजार, भैरोंपागा रोड सहित अन्य स्थानों पर पानी की सप्लाई नहीं हुई। कुबेरगंज मोहल्ले के जितेंद्र दुबे, पंकज दुबे, पिंकू जायसवाल ने बताया कि शनिवार को पाइप लाइन से पानी की सप्लाई नहीं की गई। इससे मजबूरी में सड़क किनारे लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ा । शंकर गंज निवासी विवेक सिंह ने बताया कि शनिवार क ो पाइप लाइन से पानी की सप्लाई बंद रही। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया कि पाइप लाइने कई साल पुरानी लगी है। जर्जर होने से टूट जाती है। इससे पानी की सप्लाई आए दिन बंद हो जाती हैं।
नीरज केसरवानी ने बताया कि पानी सप्लाई करने के लिए कोई समय निर्धारित नहीं है। सुबह-शाम के स्थान पर रात को ही सप्लाई चालू कर दी जाती है। इससे पानी भरने में समस्या होती है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी डीके सत्संगी ने बतायाकि शहर के पुरानी बाजार के पास पाइप लाइन टूट गई थी। जिससे शनिवार की सुबह पानी की सप्लाई बंद हो गई थी। जिसको सही कर पानी की सप्लाई चालू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें