चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा गांव की गुड़िया (27) पत्नी गुलाब का शव मंगलवार की सुबह घर में फंदे पर लटकता मिला। भरतकूप के भारतपुर गांव निवासी गुड़िया की मां रेखा देवी ने पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।
कहा कि पति शराब के नशे में धुत होकर पुत्री की पिटाई करता था। थाने में शिकायत करने की बात कही है। उसके दो पुत्री, एक पुत्र है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल भास्कर मिश्रा ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है।