फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बालक वर्ग में विवेक व आशीष गुप्ता रहे आगे

विज्ञापन
फोटो-1- बरगढ़ में चल रही खेल प्रतियोगिता में मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी देती छात्राएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़ में वार्षिक खेलकूद और वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताएं 23 दिसंबर तक चलेंगी। छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर ध्वज और अतिथियों को सलामी दी।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सरूपा पाल ने पहला स्थान हासिल किया। सीमा देवी दूसरे और ऋतुराज तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में विवेक कुमार प्रथम, मनोज यादव द्वितीय और अनीश कुमार वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आशीष कुमार गुप्ता ने पहला, मनोज यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में सरूपा पाल प्रथम, सीमा देवी द्वितीय और ऋतुराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसडीएम मऊ नवदीप शुक्ला, वन विभाग के रेंजर राना प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य संतोष कुमार वैश्य ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

ये प्रतियोगिताएं 23 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं भी होंगी। छात्र वर्ग को चार हाउस भाभा हाउस, विश्वेश्वरैया हाउस, कलाम हाउस और विवेकानंद हाउस में बांटा गया है। बालिका वर्ग को कल्पना और सरोजिनी हाउस में विभक्त किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें