फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सरजू आभूषण मंदिर चोरी मामले में चार संदिग्धों को पकड़ा

विज्ञापन
फोटो- 7- चोरी की घटना के बाद सराफा की दुकान के बाहर जानकारी लेते स्थानीय लोग- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार स्थित सरजू आभूषण मंदिर से हुई लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा है। रेकी करने वाले कुछ वाहन भी शक के आधार पर पकड़े गए हैं। पुलिस टीम अन्य सीडीआर लाकर सीसीटीवी कैमरे के रिकार्ड की जांच और मिलान करा रही है। एसपी ने जांच के लिए गठित टीमों की बैठक कर जांच की प्रगति जानी। कोतवाली के हल्का इंचार्ज विनय प्रताप को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरजू आभूषण मंदिर के छज्जे के रास्ते घुसे चोर छह दरवाजे तोड़कर दुकान के काउंटर में रखे सोने-चंादी के आभूषण और नकदी के साथ सीसीटीवी कैमरों की सीडीआर भी साथ ले गए हैं। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के पास कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है।
एसपी वृंदा शुक्ला ने चोरी के खुलासे के लिए गठित टीमों के साथ बुधवार को बैठक कर जांच प्रगति की जानकारी ली। पुरानी बाजार हल्के के इंचार्ज विनय प्रताप को लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने मामले का जल्द खुलासा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल एके मिश्रा ने बताया कि कई अन्य के सीडीआर लेकर सीसीटीवी कैमरे के रिकार्ड को खंगालने का प्रयास जारी है। इस संबंध में पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ा है। कुछ वाहन भी पकडे़ हैं। इनसे रेकी कराने की संभावना है। उधर, दुकानदार विनोद सोनी और उनके भाई रामविशाल सोनी ने पुलिस से मिलकर दुकान में हुई चोरी गई सामग्री का विवरण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें