फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: दो अलग-अलग हादसों में पांच साल के बच्चे सहित दो की मौत, छह लोग घायल

Sat, 17 Jul 2021 02:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शनिवार को दो अलग अलग हादसो में दो की मौत और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


चित्रकूट हाईवे पर रैपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिबों गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से साईकल सवार 5 साल के बच्चे की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पिकअप सवार एक युवक की भी मौत हो गई।

चित्रकूट हाईवे पर रैपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज बस रपटे के किनारे उतर गई। जिससे बस में सवार पांच लोग गंभीर रूप ये घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें