फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: जुआ पकड़ने के लिए आईजी ने गठित की टीम, कार्रवाई न करने पर एसआई, कांस्टेबल निलंबित

Sat, 17 Jul 2021 12:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आईजी ने गैंगस्टर की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। कई जुआरियों पर गंभीर अपराध भी पंजीकृत हैं। एचएसओ संजय उपाध्याय को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण की गठित रेंज स्तर की टीम ने जनपद के थाना भरतकूप पुलिस के साथ खमरिया गांव में छापा मारा। दस जुआरी पकड़े गए 45 हजार रुपये भी बरामद हुए है। आईजी के निर्देश पर लापरवाही बरतने पर भरतकूप के हल्का इंचार्ज गणेश कुमार, बीट कांस्टेबल हरस्वरूप को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


एचएसओ संजय उपाध्याय को चेतावनी दी गई है। कई जुआरियों पर गंभीर अपराध भी पंजीकृत हैं। आईजी ने गैंगस्टर की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। पकड़े गए जुआरियों में बांदा के जलीकोठी का उदयवीर सिंह, बिसंडा का छुट्टन मिश्रा, शिवरामपुर के ठर्री का गोरेलाल, नरैनी रोड अतर्रा का संतोष कुमार, बिसंडा थाना के बड़ागांव का शिवविलास सिंह, लखन कालोनी अतर्रा का दशरथ गुप्ता, मर्दननाका बांदा का मो. हफीज, छिपटहरी का मो. मिराज, मप्र के सतना के हरदुवा का राजेश पटेल, बिसंडा थाना के पुनाहुर का अर्जुन सिंह को पकड़ा है।

सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चर्चा है कि काफी समय से नालबंद जुआ भरतकूप थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मृतक दस्यु ठोकिया पटेल के कुछ परिजन हनक के दम पर खिलाते हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद थाना पुलिस कोई रुचि नहीं ले रही थी। आईजी से की गई शिकायत के बाद टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें