फोटो- 22- पहलवानों का हौसला बढ़ाते नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता व समाजसेवी रामेंद्र गौतम
- फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप। कस्बे मेें भरतमंदिर के पास मकर संक्रांति के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दंगल का समापन हो गया। दूसरे दिन जालिम पहलवान राजस्थान व ऊदल गोरखपुर में हुई कुश्ती में उदल को हराया।
ओंकार पहलवान मऊ अशोक पहलवान हमीरपुर को हराया। दिल्ली के रामकिशन ने मो. अलीफ को हराया। उदय पहलवान मऊ टिहिरा जलौन के पहलवाल अंकित को हराया। महिला पहलवान ज्योति ने मोंटी को हराया। झांसी के श्याम ने कानपुर के अरून को हराया। सुदामा मऊ टिटिहरा व अंकित कानपुर के पहलवान के बीच कुश्ती बराबार रही। समापन नगर पालिका चित्रकूट के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने किया। इस मौके दगंल आयोजन कराने वालों में रामेंद्र गौतम, मिथलेश गर्ग, अशोक गुप्ता, रामबाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।