चित्रकूट के कोदंड वन क्षेत्र सेहरिन में पौधरोपण कर प्रदेश के वन महोत्सव की शुरुआत करते सीएम योगी
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को धर्मनगरी में 124 करोड़ रुपये की 28 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास व महर्षि वाल्मीकि की धरती पर धार्मिक व पर्यटन विकास में कोताही नहीं होगी। बुंदेलखंड के विकास के लिए प्रधानमंत्री से लेकर यूपी सरकार प्रयासरत है।
बुंदेलखंड में घर घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बुंदेलखंड को हवाई मार्ग और एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया गया है। डिफेंस कॉरिडोर में बनी तोपें जल्द गरजेंगी। टाइगर रिजर्व और रेस्क्यू सेंटर में पर्यटक आएंगे और धार्मिक क्षेत्रों का भी विकास होगा। चित्रकूट में 76 स्कूलों में स्मार्ट क्लास चल रही हैं यह अच्छा संकेत है। इसे बढ़ाकर 1200 क्लास तक ले जाना है। अब पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। पहले की सरकारों ने भय और आतंक का साम्राज्य था।