फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : सीएम ने की भैयाराम के कार्यो की जमकर सराहना

विज्ञापन
Chitrakoot: CM highly appreciated the works of Bhaiyaram - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। दस हजार पेड़ों के पिता कहलाने वाले भैयाराम निवासी भारतपुर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच में बुलाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सीएम ने भैयाराम के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के भारतप़ुर गांव के रहने वाले भैयाराम की पत्नी व पुत्र की मौत हो चुकी है। इसी सदमे से उबरने के लिए भैयाराम पौधों को ही पुत्र मानकर उनकी सेवा में जुट गए। जिस स्थान पर वह रहते हैं, उस स्थान के आसपास जंगल है। भैयाराम पौधे लगाने के साथ उनकी रक्षा करते हैं। इसे लेकर वन विभाग की तरफ से उनको कई बार सम्मानित किया जा चुका है। इस बार सीएम ने सम्मानित किया व भैया राम की जमकर तारीफ की। कहा कि भैयाराम के कार्यों से सभी को सीख लेनी चाहिए।
बाईपास का भरोसा दिया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सेहरिन में हुई सभा से भरोसा दिया कि चित्रकूट जिला मुख्यालय के लिए बाईपास जल्द बनाया जाएगा। इसको लेकर क्षेत्र के निवासियों में उत्साह दिखा। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय में कई साल से बाईपास बनाने की मांग चल रही है। इस मुद्दे को पहले भी कई बार उठाया गया। इस बार मुख्यमंत्री ने बाईपास बनाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें