फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट की फिल्म को खजुराहो में सराहा गया

विज्ञापन
खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चित्रकूट की शार्ट फिल्म आइसक्रीम वाला ने अन्य फिल्मों के बीच खूब वाहवाही लूटी। फिल्म फेस्टिवल के बुंदेलखंड प्रभारी व बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में बुंदेली प्रतिभाओं को मंच दिया गया है।
विज्ञापन

टपरा टाकीज में आइसक्रीम वाला फिल्म प्रदर्शित की गई। फिल्म के कलाकार चंद्रहास पांडेय, आदित्य विक्रम सिंह और करण मौर्य की सभी ने तारीफ की। अभिनेता राजा बुंदेला ने फिल्म के कलाकारों की पीठ थपथपा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
फिल्म फेस्टिवल में बुंदेलखंड की लोक विधाओं, लोक संगीत, युवा गायक और कलाकारों को मंच मिला। खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में एकबार फिर से बुंदेलखंड को फिल्म सिटी घोषित किए जाने की मांग की गई। साथ ही फिल्मों की शूटिंग के लिए मुंबई के कलाकारों को बुंदेलखंड में आने का आमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें