चित्रकूट। जनगणना-2027 की तैयारियों के मकान सूचीकरण कार्य में चित्रकूट जिले ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश सरकार ने 26 मई को जारी रिपोर्ट में चित्रकूट को यह स्थान दिया है।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि जिले में कुल 1926 मकान सूचीकरण ब्लॉक निर्धारित थे। इनमें से 1804 ब्लॉकों पर कार्य प्रगति पर है। 60 ब्लॉकों का कार्य पूरा हो चुका है। कुल 288900 मकानों का सर्वे हो चुका है। केवल 62 ब्लॉक ऐसे हैं, जहां अभी काम शुरू होना बाकी है। इस प्रकार जिले में 97 फीसदी कार्य पूरा या प्रगति पर है। प्रदेश स्तर की रैंकिंग में बांदा जिला 99 फीसदी और औरैया 98 फीसदी प्रगति के साथ चित्रकूट से आगे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 की प्रक्रिया को समयबद्ध पूरा करने के लिए टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।