फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटःसुभाष चैलेंज कप पर प्रयागराज का कब्जा

विज्ञापन
फोटो- 20- फाइनल जीतने के बाद खुशी मनाते प्रयागराज टीम के सदस्य - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। बरुआ सागर की टीम को हराकर प्रयागराज ने सुभाष चौलेंज कप 2020 पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उप विजेता टीम को नकद पुरस्कार व शील्ड देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला र्स्पोट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में प्रयागराज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 202 रन बनाए। बल्लेबाज यादवेंद्र 63, अभिषेक यादव 19, शिवाकांत 21, अंशुमान ने 21 रनों का योगदान दिया। गेेंदबाज रूपेश ने चार, नरेंद्र ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी बरुआसागर की टीम 158 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाज रिंकू 46, धर्मेंद्र 32, अभिषेक ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए उदय प्रताप ने 4, कुलदीप 3, सर्वजीत ने विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच उदय प्रताप रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रयागराज टीम को एक लाख नकद और ट्राफी, उप विजेता बरुआ सागर को 50 हजार, ट्राफी प्रदान की। मैन ऑफ द सीरीज रूपेश को पांच हजार नकद देकर पुरस्कृत किया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, विशिष्ट अतिथि बाबूलाल अहिरवार, समाजसेवी रामबाबू गुप्ता, प्रताप नारायण श्रीवास्तव, रामसागर चतुर्वेदी, सर्वजीत सिंह, पंकज अग्रवाल, अजीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय व टास कराया।क्लब के राकेश मिश्रा, आलोक यादव, आनंद पटेल, मोहम्मद इरफान, मनोज, करण, अनुज आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। मैच के अम्पायर प्रेम नारायण और समसुद्दीन, स्कोरर शमशुल हाशमी, आशीष सिंह, कमेंटेटर ऑस्ट्रेलिया, लोकेश व रामचंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें