फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटःहर्ष फायरिंग के दौरान गोली चलने से किशोर घायल

विज्ञापन
फोटो- 21- जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल किशोर - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के शोभा सिंह पुरवा में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे एक परिवार के सदस्य हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान किशोर के पेट में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसको प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर से लगे शोभा सिंह के पुरवा के एक परिवार में दो दिन बाद वैवाहिक कार्यक्रम है। बृहस्पतिवार को विवाह संबंधी कार्यक्रम चल रहा था। जहां पर हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान गोली चलाने से शोभा सिंह के पुरवा निवासी एनीमेष मिश्रा (13) पुत्र विनोद मिश्र के पेट में गोली लग गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पातल में भर्ती कराया। जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि यह हर्ष फायरिंग का मामला नहीं है लेकिन पूरी जांच कर कार्रवाई होगी। इस मामले को लेकर स्थानीय कुछ लोग रफा दफा करने में जुटे रहे।
इस बीच घायल के साथ पहुंचे परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट कर हंगामा काटा। इस दौरान मीडियाकर्मियों के साथ भी अभद्रता कर कैमरा तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें