चित्रकूट। शहर के मध्य में बने रोडवेज बस स्टैंड को अचानक बंद करने से यात्री परेशान हैं। बसों का इंतजार सड़कों में खड़ा होकर करना पड़ रहा है। रोडवेज बस स्टैंड के कार्यालय में ताला लगा देने से कर्मचारी बाहर बैठ कर बसों का संचालन करते नजर आए। वहीं जिला प्रशासन का कहना कि बेड़ी पुलिया के पास बने रोडवेज बस स्टैंड से इसका संचालन होगा।
शहर के रोडवेज बस स्टैंड में जिला प्रशासन की तरफ से रेलिंग लगाकर बसों के खड़ा करने पर रोक लगा दी गई है। यात्री राजेश सिंह, सुनील सिंह ने बताया कि उनको प्रयागराज जाना है। बेडीपुलिया स्थित रोडवेज डिपो तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त रुपये और समय लगा।
जानकारी पर रोडवेज डिपो बांदा के आरएम संदीप अग्रवाल शनिवार को मुख्यालय में आए। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों से इस बात की जानकारी ली। समस्या के निदान के लिए जिले के अधिकारियों से मिले। (संवाद)