चित्रकूट। सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भंभई गांव में ग्राम समाज के शमशान की भूमि पर कुछ लोग कब्जा करने की जुगत भिड़ा रहे हैं। लोगों की शिकायत पर एसडीएम ने काम रुकवा दिया है।
अधिवक्ता अनुराग गुप्ता, श्यामसुंदर, ओमप्रकाश, दयाराम, चुनकूराम, लल्लन और खिलावान आदि ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी भूमिधरी जमीन पर लगे सीमेंट के खंभों को तोड़ दिया गया और मजदूरों को लेकर जेसीबी मशीन के जरिए जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराते हुए भूमाफिया के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबध में सदर एसडीएम रामप्रकाश ने बताया कि गांव में निर्माण कार्य को लेकर विवाद की जानकारी मिली थी। उन्होंने राजस्वकर्मियों के साथ पुलिस बल को भेजकर फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है।