मानिकपुर(चित्रकूट)। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मानिकपुर कस्बे में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लाट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।
मानिकपुर कस्बा मेें मुंबई से सहित कई अन्य शहरों से बड़ी संख्या में ट्रेनें आती हैं। ऐसे में इस क्षेत्र मेें कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका है। हालात को देखते हुए मानिकपुर कस्बे में ऑक्सीजन प्लांट लगाने तैयारी शुरू हो गई है। यह प्लांट रेडिको खेतान लिमिटेड कंपनी लगाएगी। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में लगाया जाएगा। वहीं प्रभारी सीएमओ डा. इम्त्यिाज अहमद ने बताया कि विधायक निधि से लगने वाला ऑक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल में लगाया जायेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। (संवाद)